WealthyWeb – Premium Digital Solutions

Family Id Correction - हरियाणा में परिवार आईडी में सुधार करना बिल्कुल मुफ्त है, हरियाणा सरकार की तरफ से, जिसमें आप

  • मोबाइल नंबर अपडेट करना
  • नया सदस्य जोड़ना
  • आय में सुधार
  • सदस्य को हटाना
  • रिलेशनशिप स्टेटस अपडेट करना
  • परिवार आईडी का बंटवारा
  • नाम को दूसरी ID में मर्ज करना

फैमिली आईडी को ठीक करने के लिए आपको पीपीपी पोर्टल पर जाना होगा ! 

Family Id मे मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें

Family id correction

 

ऊपर वाली इमेज के अनुसर जैसे ही , आप पीपीपी पोर्टल पर पोहचते हैं वहां, सिटीजन कॉर्नर पर क्लिक करके अपडेट मोबाइल ओपन करना है जिससे आप अपना मोबाइल नंबर, अपनी आईडी में सीधा अपडेट कर सकते हैं

हरियाणा फैमिली आईडी (PPP) Latest Update: पोर्टल पर कौन से काम अभी बंद हैं?

अगर आप अपनी फैमिली आईडी (परिवार पहचान पत्र) में कोई बदलाव करवाने की सोच रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है। सरकार ने पोर्टल पर कुछ अहम ऑप्शंस को अभी के लिए आगे से बंद (disable) किया हुआ है।

नीचे दिए गए काम आप अभी पोर्टल पर नहीं करवा सकते:

  • नाम वापस लाना: अगर आपका नाम गलती से किसी दूसरी फैमिली आईडी में जुड़ गया है, तो आप उसे वापस अपनी पुरानी फैमिली आईडी में रिटर्न (शामिल) नहीं करवा सकते।

  • परिवार से अलग होना (Split ID): अगर आप अपना नाम किसी चलती हुई फैमिली आईडी से अलग करके एक नई फैमिली आईडी बनवाना चाहते हैं, तो अलग होने का यह ऑप्शन भी अभी बंद है।

  • इनकम (आय) सही करवाना: अगर आपकी फैमिली आईडी में इनकम गलत दिखा रहा है और आप उसे सही या कम करवाना चाहते हैं, तो अभी इसका ऑप्शन भी सरकार ने रोक दिया है।

  • नाम डिलीट करना (Member Remove): अगर आपकी फैमिली आईडी में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम जुड़ गया है जो आपके परिवार का हिस्सा नहीं है (Unwanted Member), तो अभी के लिए आप उसका नाम भी डिलीट या हटवा नहीं सकते हैं।

नोट: यह सभी ऑप्शंस सरकार ने पीछे से ही बंद किए हुए हैं, इसलिए किसी भी सीएससी (CSC) सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल पर अभी यह काम नहीं हो रहे हैं। जैसे ही सरकार की तरफ से कोई नया अपडेट आएगा या ये ऑप्शंस दोबारा शुरू होंगे, आपको जानकारी दे दी जाएगी।

 

घर बैठे समाधान: दफ्तर जाने की जरूरत नहीं

 

अगर आपको फैमिली आईडी से जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए और आप किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटना चाहते, तो आपके लिए एक और आसान रास्ता है। सरकार ने इसके लिए एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया हुआ है।

  • आप सीधे इस टोल-फ्री नंबर पर कॉल करके अपनी फैमिली आईडी (PPP ID) बता सकते हैं और अपनी समस्या दर्ज करवा सकते हैं।

  • वहां मौजूद अधिकारी आपको पूरी जानकारी दे देंगे कि आपकी समस्या का समाधान (resolution) कैसे होगा, और पोर्टल पर अभी कौन सी चीजें काम कर रही हैं और कौन सी नहीं।

Helpline: 0172-4880500 *9:00 AM – 6:00 PM (Monday to Saturday)

सलाह: किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में आने से बचें और सीधा सरकार के आधिकारिक टोल-फ्री नंबर या नजदीकी अधिकृत सीएससी (CSC) सेंटर से ही संपर्क करें।