SEO किसी भी website या blog को Google पर rank कराने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ज्यादा से ज्यादा users को आकर्षित करने में मदद करता है।
जब किसी website पर सही तरीके से SEO किया जाता है, तो Google को उस website के content को समझने में आसानी होती है और search results में उसकी ranking बेहतर होने लगती है। इसी कारण जो लोग Google पर जानकारी खोजते हैं, वे आसानी से उस website तक पहुंच पाते हैं। अगर आपको सही तरीके से समझ आ जाए कि SEO क्या है और SEO कैसे काम करता है, तो आप अपने blog पर organic traffic को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं।
जब website पर traffic बढ़ता है तो उसकी popularity भी बढ़ती है और इसके साथ-साथ online earning के अवसर भी ज्यादा हो जाते हैं।
SEO का main purpose है:
Website पर organic traffic बढ़ाना
Google ranking improve करना
Website की visibility बढ़ाना
अगर आप blogging करते हैं तो SEO सीखना बहुत जरूरी है क्योंकि बिना SEO के blog पर traffic आना मुश्किल होता है।